लूट तथा ए.टी.एम. को गैस कटर से काटने के प्रयास का खुलासा

bikaner samacharकस्बा श्रीडूँगरगढ़ में दिनांक 15-10-2017 व 16-10-2017 की रात्रि को ज्वैलरी शोरूम राधेश्याम रमेश कुमार, रानी बाजार कस्बा श्रीडूंगरगढ़ में अज्ञात चोरों द्वारा शोरूम के ताले तोड़कर चांदी के करीब 06.50 लाख रूपये के जेवरात मालू भवन के चौकीदार श्री भैरू नाई को पिस्तौल दिखा कर उसके साथ मारपीट कर ले गये। इसी रात्रि को कस्बा श्रीडूँगरगढ़ में एन एच 11 पर स्थित देना बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर वारदात को अन्जाम देने का प्रयास किया गया, जिसका खुलासा करते हुए आज 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। इस सम्बन्ध में शो रूम की घटना का अभियोग संख्या 250/17 धारा 392 भा.द.स. व देना बैंक की घटना का अभियोग संख्या 249/17 धारा 457,380/511 भा.द.स. में दर्ज किया गया। इन दोनों मामलों की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री सवाईसिंह गोदारा तथा डॉ. लालचन्द कायल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला बीकानेर द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर वृत्ताधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ श्री जगदीश प्रसाद बोहरा व थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ श्री विष्णुदत्त पुलिस निरीक्षक को टीमे गठित कर मुल्जिमान की गिरफ्तारी व बरामदगी के दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ श्री विष्णुदत्त के नेतृत्व में टीमे गठित कर सम्पर्क सूत्र बनाकर एक माह तक लगातार अथक प्रयास करते हुये वारदात को अन्जाम देने वाले (1) अपराधी जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतु पुत्र दरबार सिंह जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी कवरासा, पुलिस थाना सांभरलेक, जिला जयपुर ग्रामीण को चितौड़गढ़ से व (2) अपराधी राजवीरसिंह पुत्र महावीर सिंह जाति राजपुत उम्र 23 साल निवासी रामगंज पुलिस थाना रामगंज जिला अजमेर हाल निवारू रोड, गोविन्दपुरा जयपुर को अजमेर से गिरफ्तार किया गया व वारदात में काम में ली गई वरना कार को जब्त किया गया। इसके अलावा घटना में शामिल अभियुक्तों के दो साथियों की तलाश जारी है। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 15-11-2017 को माननीय न्यायालय में पेश कर दिनांक 24-11-2017 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। वारदात को खुलासा करने वाली टीम में (1) श्री रामफलसिंह हैड कानि 176 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (2) श्री सुरेश कुमार हैड कानि 134 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (3) श्री कृष्ण कुमार कानि 522 (4) श्री विनोद कुमार कानि 2175 (5) श्री जगदीश कानि 1200 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (6) श्री रामनिवास कानि 636 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर तथा (7) श्री दीपक यादव कानि साईबर सैल कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर थे।

error: Content is protected !!