विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें, होगा पेचवर्क

     अजमेर, 17 अगस्त। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की संख्या 295 के अंतर्गत क्षेत्र में नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण तथा विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों पर कुल 12.01 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। इससे क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्थिति में सुधार के साथ आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।

     स्वीकृत कार्यों के तहत मिसिंग लिंक सड़कों के लिए कुल 5.77 किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 5.47 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है। वहीं नॉन पेचेबल सड़कों के लिए 7.92 किलोमीटर लंबाई में कार्य किए जाएंगे, जिन पर 6.54 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। इस प्रकार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13.69 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य होंगे। इन कार्यों से लंबे समय से सड़क सुविधा के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही, खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण होने वाली आवागमन संबंधी परेशानियों में भी कमी आएगी।

     मिसिंग लिंक सड़कों के अंतर्गत कुल 5.77 किमी लम्बाई के लिए 5.47 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसमें वरूण सागर रोड स्थित गणेश मंदिर के पास वाली गली में राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा जाने वाले मार्ग का निर्माण, ग्राम लोहागल कुम्हार मोहल्ला में लाछी भाई के मकान से गिरधारी लाल जी के मकान तक, ग्राम माकड़वाली में महादेव जी के मकान से रेल्वे पुलिया तक, ग्राम माकड़वाली में गोपाल गुर्जर की दुकान से कुम्हार मोहल्ला में, वरूण सागर से अजयसर तक सड़क निर्माण के कार्य प्रारम्भ होंगे।

     इसी प्रकार ग्राम काजीपुरा तेजाजी मन्दिर से रतन पाचुजी के मकान तक एवं भैरव मन्दिर सडक पर रिटेनिंग वॉल सहित काजीपुरा ग्राम में, रावत कॉलोनी बोराज में विभिन्न मिसिंग लिंक सडक निर्माण, काजीपुरा स्थित लक्की चौराहा स्थित गली नंबर एक वर्मा टेंट हाऊस से सोनू स्वामी, दिलीप सिंह जी के मकान तक, वरूण सागर रोड स्थित चामुण्डा कॉलोनी में, वार्ड 78 ईदगाह स्थित गली नंबर 2 में, वार्ड 80 खाटू श्याम कॉलोनी गली नंबर एक मधु शर्मा जी वाली गली में, वार्ड 80 रातीडांग सरकारी स्कूल से शिव मंदिर नंदा जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे।

     वार्ड 2 में सूर्यनगरी कॉलोनी में, वार्ड 67 अभय मेहरा जी के मकान से मधुर मोहन रंगा जी के मकान तक रघुनाथ मार्ग 2 सडक निर्माण, चुड़ी बाजार जेपी ज्वैलर्स के पास कृष्णा टावर वाली गली में अमरेश्वर महादेव मंदिर तक, वार्ड 75 करनी नगर राम मेघानी वाली गली एवं विभिन्न गलियों, वार्ड 74 साकेत कॉलोनी की विभिन्न गलियों में सडक निर्माण, वार्ड 5 भागचन्द सोनी नगर मुख्य सडक जैन मंदिर के सामने से टीचर्स कॉलोनी तक, वार्ड 5 बजरंग कॉलोनी विश्वनाथ विहार कॉलोनी में मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे।

     इसी प्रकार नॉन पैचेबल सड़कों में 7.92 किमी लम्बाई के लिए 6.54 करोड रुपये की लागत प्रस्तावित हैं। इसमें हाथीखेड़ा मुख्य सडक पर सी सी सडक निर्माण कार्य, मुख्य सडक बोराज का रिन्यूअल कार्य, बस स्टेण्ड अम्बेड़कर सर्किल से अग्रसेन सर्किल तक सडक निर्माण कार्य, आनासागर सरक्युलर लिंक रोड़ जवाहर रंगमंच से पुरानी चौपाटी तक, क्लॉक टावर थाने से अपना बाजार होते हुए पार्वती ऑयल मिल्स तक, वार्ड 3 कृष्णा विहार कालोनी में विभिन्न गलियों में सडक का निर्माण, पंचोली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस तक सड़क निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।

     वरूण सागर रोड स्थित रावत नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बाड़ी नदी से केसर स्वीट्स से शिव रेजीडेंसी तक एवं ललित केसवानी के मकान के सामने सडक मय ब्लॉक निर्माण, वार्ड 63 प्रताप नगर गेट से पुलिया तक, वार्ड 71 अर्बन हाट के पीछे वाली सडक से जेराई फिट्नेस तक, वार्ड 10 लौंगिया मोहल्ला रमेश सोनी जी के मकान से अम्बे माता मंदिर तक, वार्ड 74 जी ब्लॉक झुलेलाल पार्क के पास वाली गलियां एवं गली नंबर 6 में सडक निर्माण, वार्ड 68 हाथीभाटा मुख्य सडक हाथीभाटा पावर हाऊस से बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक, वरूण सागर रोड़ के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल का सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!