1.40 करोड़ रूपये की लागत से निखरेगी केसरगंज से डिग्गी चौक सड़क

शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में अब तक 43 करोड़ की लागत से हुआ सड़कों का विकास

IMG-20171121-WA0026अजमेर, 21 नवम्बर। शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने जा रहा अजमेर आने वाले सालों में देश और प्रदेश के सबसे विकसित शहरों में गिना जाएगा। राज्य सरकार ने अजमेर में सड़कों के विकास के लिए करोड़ों रूपये खर्च किए है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में 43 करोड़ रूपये सिर्फ सड़कों के विकास में खर्च किए गए है। आने वाले समय में इस राशि में और वृद्धि होगी।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज केसरगंज से डिग्गीचौक, प्लाजा रोड़, पड़ाव, मदारगेट एवं कंवडसपुरा क्षेत्रा में 1.40 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। श्री. देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर देश के प्रमुख शहरों में शामिल होने जा रहा है। केन्द्र व राज्य की कई प्रमुख योजनाएं यहां लागू की गई है। इन योजनाओं के साथ ही अजमेर की सड़कों का भी सम्पूर्ण विकास कराया जा रहा है। पिछले चार सालों में करीब 43 करोड़ की लागत से शहर में सड़कों का निर्माण कराया गया है।
श्री देवनानी ने कहा कि शहर से सटे हाथीखेड़ा, बोराज, माकड़वाली, लोहागल आदि गांवों में मिसिंग लिंक एवं ग्रामीण गौरव पथ योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पुष्कर रोड़ को चौड़ा करने का कार्य भी किया गया है। हाल ही चामुण्डा माता मंदिर तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया गया है।
उन्होंने कहा कि जयपुर रोड़ से शहर में आने वाली सड़क, जनाना अस्पताल से सावित्राी चौराहा, पुष्कर रोड़, फॉयसागर रोड़, स्टेशन रोड़, महावीर सर्किल से पृथ्वीराज मार्ग, सूचना केन्द्र से बस स्टैण्ड, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की आसपास की सड़कों सहित शहर के अंदरूनी हिस्सों हाथीभाटा, नयाबाजार, कोटड़ा, चौरसियावास, बाबूगढ़, पुलिस लाइन, भोपों का बाड़ा आदि क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
इस अवसर पर मेयर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, श्री योगेश शर्मा, श्री रमेश सोनी, श्री सुरेश गोयल, भारती श्रीवास्तव, श्री कमलेश शर्मा, श्री घनश्याम भूरानी सहित स्थानीय नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का तत्परता से निस्तारण करें- अति. जिला कलक्टर
अजमेर, 21 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त, उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों से कहा है कि वे सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर, प्राप्त परिवादों में से अधिक से अधिक प्रकरणों में रीलीफ दिया जाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि पोर्टल पर जो प्रकरण दर्ज हो रहे है उन शिकायतों के निस्तारण में जिले की स्थिति अच्छी करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। इसके लिए अधिकारी परिवादों के निस्तारण की गुणवत्ता को सुधार करने का भरपूर प्रयास करें। जिससे अधिक से अधिक शिकायतें सम्पर्क हेल्प लाईन पर रीलीफ श्रेणी में निस्तारित हो सकें। रीलीफ श्रेणी में निस्तारित करने के उपरान्त परिवादी को पत्रा द्वारा एवं दूरभाष पर भी सूचित करें जिससे रीलीफ श्रेणी के परिवादों में परिवादी की संतुष्टि का प्रतिशत भी बढे एवं परिवादों के निस्तारण में जिले की स्थिति में गुणात्मक सुधार हो सके।

मसूदा उपखण्ड अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक – दिये दिशा निर्देश

अजमेर, 21 नवम्बर। मसूदा के उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला ने मंगलवार को भिनाय, बिजयनगर एवं मसूदा में बीएलओ की बैठक लेकर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को सावधानी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिये।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिस पर दावे एवं आपतियां 30 नवम्बर गुरूवार तक प्राप्त की जा सकेंगी। प्राप्त दावे एवं आपतियों का निस्तारण 14 दिसम्बर तक किया जाएगा। डेटा बैस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कंन्ट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 5 से 29 दिसम्बर तक किया जाएगा। तत्पश्चात 5 जनवरी 2018 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने समस्त बीएलओ से समस्त कार्य पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिये।

ग्राम सभा में भाग लिया – मसूदा उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला ने मंगलवार को लोटियाना में चल रही ग्राम सभा में भी भाग लिया तथा कार्यवाही देखी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी ली।

भामाशाह योजना
विधवा लीला देवी को मिल रही है समय पर पैंशन

अजमेर, 21 नवम्बर। आर्थिक रूप से कठिनाई झेल रहे परिवार को समय पर उसकी पैंशन का भुगतान भी नहीं हो तो जैसे पहाड़ सा टूट पड़ता है। लेकिन भामाशाह योजना आने के पश्चात ऐसे परिवारों को राहत मिली है।
अरांई तहसील की ग्राम पंचायत अरांई की निवासी महिला मुखिया श्रीमती लीला देवी को भी पहले समय पर पैंशन नहीं मिलने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। श्रीमती लीला देवी ने बताया कि भामाशाह योजना लागू होने के पश्चात् कोर बैंकिंग समर्थ खाते से उनकी विधवा पैंशन जुडने से अब उनकी पेंशन नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं। पहले डाक विभाग से प्राप्त होने पर पेंशन नियमित रूप से प्राप्त नहीं हो पाती थी। अतः यह योजना गरीबों के लिए एक अनमोल वरदान हैं। उन्होंने इस योजना के प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे का भी आभार प्रकट किया है।

error: Content is protected !!