केन्द्रीय मंत्रियों ने लालगढ में विधायक सिद्धि कुमारी से की मुलाकात

lalgrhबीकानेर, 28 नवम्बर। केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्राी विजय गोयल एवं जल संसाधन राज्यमंत्राी अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर पूर्व क्षेत्रा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी के लालगढ़ स्थित कार्यालय में उनसे औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर विधायक सिद्धि कुमारी ने उनका स्वागत किया । साथ ही बीकानेर के विकास के अनेक पहलुओं पर विचार विमर्श किया। केन्द्रीय मंत्राी गोयल ने शहर के विकास में हर सम्भव मदद करने की बात कही। उन्होंने लालगढ़ पैलेस व लक्ष्मी निवास का अवलोकन किया । वे ऐतिहासिक धरोहर को देखकर अभिभूत हो गए और हर जगह की बड़ी गहराई से जानकारी ली। इस अवसर पर मोहन सुराणा, श्री पाबूदान सिंह राठौड़, गौरीशंकर अग्रवाल, सुमन जैन, शशि नैयर, पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, अरुण जैन, कैलाश बापेउ, हनुमान अग्रवाल, श्याम सिंह हाडला ,पार्षद सोहन प्रजापत, नखतसिंह, हरिसिंह पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!