अजमेर शहर से तीन खिलाडीयो का 11वी सब-जूनियर नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम मे चयन किया गया है। अजमेर जिला रोल बॉल संघ के सचिव किशोर कुमार मारोठियॉ ने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर से 20 नवम्बर 2017 तक जयपुर मे आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे खिलाडियो के अच्छे प्रदर्शन व प्रथम आने पर इनका चयन राजस्थान टीम मे किया गया है।
दिनांक 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर 2017 तक गोवा मे 11वीं सब-जूनियर नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता मे अजमेर शहर से दो बालिकाओ व एक बालक का चयन राजस्थान टीम मे किया गया है। चयनित खिलाडी इस प्रकार है। राजस्थान की बालिका टीम मे:- ऑल सेन्ट्स स्कूल कि मुक्ति राव, प्रेसीडेन्सी स्कूल कि तृप्ति जैन ।
राजस्थान कि बालक टीम मेः- मयूर स्कूल से रिषित जैन का चयन राजस्थान टीम मे किया गया। है।
किशोर कुमार मारोठिया
सचिव
जिला रोल बॉल संघ,अजमेर।
मो0 न0 9024703750