युवापीढ़ी को मिलेगा लेखन का प्रशिक्षण
राजस्थान साहित्य अकादमी का आयोजन

द्वितीय सत्र में कहानी लेखन प्रतियोगिता होगी, जिसमें विद्यार्थी वहीं बैठकर विविध विषयों पर कहानियां लिखेंगे। इनके मूल्यांकन के उपरान्त श्रेष्ठ कथा रचनाओं को इसी दिन एक बजे पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान कॉलेज शिक्षा के पूर्व आयुक्त डॉ नवलकिशोर भाभडा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि विख्यात कथाकार व चित्रकार राम जैसवाल रहेंगे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकान्त करेंगे तथा अकादमी सदस्य उमेश कुमार चौरसिया पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला समन्वय हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह और डॉ कविता शर्मा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राम जैसवाल ‘वैश्विक परिदृश्य में कहानी लेखन‘ पर विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।
डॉ पूनम पाण्डे
संयोजक
संपर्क-9828792720