मण्डावर में निकला पथ संचलन

जगह- जगह पुष्प वर्षा स्वागत

20171204_132709राजसमन्द जिले में भीम- देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मण्डावर आरएसएस की वीर प्रताप शाखा का आज पंथ संचलन निकाला,पंथ संचलन ग्राम पंचायत मण्डावर के चतरपुरा ग्राम से प्रारम्भ होकर कनियातो की गुआर, डूंगातो की गुआर, मालातो की गुआर, ग्राम पंचायत मुख्यालय, बस स्टैंड, सिरोला से होता हुआ संघ स्थान पीथडा पहुचा। आरएसएस कार्यकर्ता रणजीत सिंह मण्डावर ने बताया कि मण्डावर ग्राम में पथ संचलन पर जगह- जगह पुष्प वर्षा की गई। ग्राम सिरोला में मण्डावर सरपंच प्यारी रावत के नेतृत्व में स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। स्वयंसेवको को मार्गदर्शन केरल से पधारे पुष्पेन्द्र परिकर, जिला प्रचारक रूप सिंह , दिवेर खंड संघ चालक विरमसिंह व विरदसिंह ने किया। मण्डावर आरएसएस शाखा को पूर्णिमा कार्यक्रम में संघ का ध्वज प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!