इंडियन ट्रेलब्लैजर की ओर से 18 नवंबर को यंग अचीवर अवॉर्ड का आयोजन किया गया । राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स में शाम पांच बजे शुरू होने वाले इस सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया . करिश्मा चौहान जो की ए . यू फाइन्स में कार्यरत है व 5 वर्ष की बेटी है का भरण-पोषण अकेली कर रही है व घरेलु हिंसा और माहिलाओ को उनके अधिकार के प्रति जागरुक करने की भी मुहीम चला रही है . सम्मान समारोह मुख्य अतिथि केएल जैन और राजेंद्र छाबड़ा ने शिरकत की । समारोह की ब्रांड एम्बसेडर डॉ. चंद्रकला माथुर भी कार्यक्रम में शामिल रही । समारोह के आयोजक नीरज माथुर और कमेटी सदस्य रुचि सेठी, सोनम वर्मा , और रानू यादव थे .