एक दिवस के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय

badmer newsराज्य कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों हेतु सात सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा निर्धारित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमानुसार दिनांक 08.12.2017 शुक्रवार को राज्य के समस्त कर्मचारियों ने एक दिवस के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में रास्थान पटवार संघ के आह्वान पर जिले के सभी पटवारियों ने भी सामूहिक रूप से एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है।
चम्पालाल जांगिड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान पटवार संघ
जिला शाखा बाड़मेर

error: Content is protected !!