जिला परिषद कार्यालय पर उडेगा हिलीयम का बैलून
अजमेर 08 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर वसुन्धरा सरकार की शौच नई काम कई का संदेश देने के लिए जिला प्रमुख वंदना नोगिया जिला परिषद कार्यालय से दोपहर 2 बजे हिलीयम बैलून उड़ाकर राज्य सरकार का संदेश शहरवासियों को देगी।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार द्वारा चार वर्षो में करवाये गए कार्यो में सुराज के चार साल का शौच नई , काम कई का संदेश शहरवासियों को देने के लिए जिला परिषद कार्यालय पर हिलीयम गैस का गुब्बारा जिला प्रमुख वंदना नोगिया द्वारा उड़ाया जायेगा। इस अवसर पर जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेगें।
(विकास जादम)
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419