
फ़िरोज़ खान
बारां 08 दिसम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश जी पाण्डे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री रघु शर्मा का शुक्रवार को श्रीबड़ां बालाजीधाम बड़ां पर चल रही श्रीमद भागवत कथा एवं गौरक्षा सम्मेलन में पहंुचें। श्री पाण्डे द्वारा कथा के मुख्य यजमान श्री प्रमोद जैन भाया के साथ कथा का श्रवण किया।
इसके पूर्व गुरूवार की रात्रि को चारमूर्ति चैराहा स्थित सूर्या होटल में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा श्री पाण्डे का माल्यार्पण, श्रीफल एवं दस्तारबंदी कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्री हंसराज मीणा उदपुरिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा खान, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारस, डीसीसी महासचिव हेमन्त शर्मा, जाकिर मंसूरी, जिला प्रवक्ता अजय दायमा, ब्लाॅक अध्यक्ष अंता श्री देवीशंकर मालव, पूर्व चेयरमेन नाथूलाल अग्रवाल, रेवती गेरा छबडा, जिला परिषद सदस्य ओम जी नागर,पार्षद विनोद मेहरा अखलाक अंसारी, विजयदीप नागर, त्रिलोक नागर आदि उपस्थित रहे।
कैलाश जैन