संभाग स्तरीय कला रत्न युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव सम्पन्न

राजस्थानी कला व संस्कृृति हुई साकार

20171208_115446-1बीकानेर, 8 दिसम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से व राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर के सहयोग से संभाग स्तरीय कला रत्न युवा सांस्कृृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2017 का शुक्रवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा राजस्थानी लोक गीतों-नृृत्यों एवं अन्य कलाओं की पूरे उत्साह के साथ दी गइर्ं शानदार प्रस्तुतियों से प्रदेश की कला व संस्कृृति साकार हो उठी।

महोत्सव के मुख्य अतिथि राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को ऎसे आयोजनों के माध्यम से खोजा जा रहा है। ऎसा मंच मिलने से युवा प्रोत्साहित होकर न केवल रोजगार प्राप्त करेंगे, वरन अन्य युवाओं को भी कला के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। राज्य सचिव रविनंदन भनोत ने कहा कि ये प्रतियोगितायें हमें अपनी कलाओं के संवद्र्धन के लिए प्रेरित करती हैें व युवाओं को अपनी प्रतिभा और निखारने का अवसर देती हैं।

भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला मेघवाल ने कहा कि ऎसे आयोजनों से युवाओं में भाईचारा, सौहार्द, समन्वय की भावना का विकास होगा और वे प्रदेश की संस्कृृति का साक्षात्कार कर सकेंगे। राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य व संभाग प्रभारी सुशील कुलहरि ने कहा कि कला जगत के युवा सितारों को राज्य स्तर के बाद और आगे बढ़ाने में सहयोग दिया जायेगा। महोत्सव के सचिव सर्कल आर्गेनाइजर स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने समारोह का संचालन करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू के साथ झुंझुनू जिले के युवाओं ने भी शिरकत की।

ये रहे परिणाम- लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीगंगानगर की रिंकू वर्मा एवं साथी, लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीगंगानगर की समृृद्वि वशिष्ठ एवं साथी, शास्त्रीय नृत्य कथक में झुंझुनू की ओसिना अग्रवाल प्रथम, भरतनाट््यम में झुंझुनू की श्रुति गुप्ता प्रथम, एकल शास्त्रीय गायन में श्रीगंगानगर के नितेश कुमार प्रथम स्थान पर, चित्रकला में बीकानेर के कमलकिशोर जोशी प्रथम, आशुभाषण में झुंझुनू की पूजा शर्मा प्रथम तथा नाटक प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर के गौरव खदरिया एवं साथी प्रथम स्थान पर रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. श्रुति गोस्वामी, डॉ. रोजी श्रीवास्तव, शरद केवलिया, पं. नारायण रंगा, मोनिका गौड, राजभारती शर्मा, डॉ. जयप्रकाश राजपुरोहित रहे।

समारोह में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, राज्य बाल आयोग सदस्य एस पी सिंह, मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक बोबरवाल, राजेश चूरा, विजयशंकर आचार्य, घनश्याम व्यास, सचिव बृजमोहन पुरोहित, गंगाशहर प्रधान भवानीशंकर जोशी, संतोष निर्वाण, अरूण जैन सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।

——

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 12 दिसम्बर को

26 संस्थानों की सहमति, 1186 रिक्तियाँ, वर्ष 2017 का सबसे विशाल रोजगार शिविर

बीकानेर, 8 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के अंतर्गत 12 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे से राजकीय फोर्ट स्कूल मैदान में विशाल कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अब तक 26 नियोजकों की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इन नियोजकों द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाईजर, इंजीनियर, टेक्नीकल ऑपरेटर, फायर सेफ्टी ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लेखाकार, सहायक कर्मचारी, स्वागतकर्ता, लिपिक, डायलिसिस टेक्निशियन, कैथ लेब टेक्निशियन, नर्सिंग स्टाफ, एन्ड्रोयड डवलपर, डिजाईनर, बीमा एडवाईजर, हैल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, हार्डवेयर ट्रेनर, ड्राईवर, सेल्समैन, हाऊस कीपर, प्लम्बर, सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कृषि सहायक एवं अन्य विभिन्न पद मिलाकर अब तक 1 हजार 186 रिक्तियाँ रोजगार कार्यालय में प्राप्त हो चुकी हैं, जिनके लिए शिविर के दौरान भर्ती प्रक्रिया की जायेगी।

व्यापक तैयारियां- मित्तल ने बताया कि शिविर की तैयारियां कर ली गई हैं। रोजगार शिविर में लगभग 15 हजार बेरोजगार आशार्थियों को एस.एम.एस.के जरिये शिविर में आकर रोजगार, स्व-रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, ऋण योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया है। इसके अतिरिक्त ऎसे बेरोजगार आशार्थी, जिनका रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं है, वे भी इस शिविर में आकर इन रिक्तियों के लिए भर्ती हेतु अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार की क्षमता बढाने हेतु राजस्थान कौशल विकास निगम, आईटीआई, आरसेटी द्वारा स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग देने के लिए आवेदन भरवाये जायेंगे। कौशल की कमी के कारण रोजगार पाने में असमर्थ युवाओं को रोजगार योग्य बनाने हेतु उनकी पसंद के रोजगार क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु पंजीयन किया जायेगा।

——–

खाद्य सुरक्षा-सतर्कता समिति की बैठक 14 दिसम्बर को

बीकानेर, 8 दिसम्बर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खाद्य सुरक्षा-सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन ने बताया कि बैठक में खाद्य सुरक्षा सूची, फर्जी राशनकार्डों को निरस्त करवाने की अभिशंषा,उचित मूल्य दुकानों के आवंटन आपूर्ति, पहुंच व वितरण निगरानी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

—–

तीन उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र तुरंत प्रभाव से निलम्बित

बीकानेर, 8 दिसम्बर। राशन सामग्री वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिला रसद अधिकारी द्वारा जिले के तीन उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र तुरंत प्रभाव से निलम्बित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन ने बताया कि संयुक्त जांच दल द्वारा 30 नवम्बर को कोलायत तहसील के गौडू स्थित उचित मूल्य दुकानदार महीराम तथा मिठड़ियां में उचित मूल्य दुकानदार हीराराम के यहां निरीक्षण के दौरान में राशन सामग्री वितरण में अनियमितता पाई गई। इसी प्रकार 29 नवम्बर को कोलायत के ग्राम बज्जू तेजपुरा में उचित मूल्य दुकानदार गणपतराम के यहां निरीक्षण में राशन सामग्री वितरण में अनियमितता पाई गई। इस पर राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के क्लॉज 8 के तहत जारी प्राधिकार पत्र तुरंत प्रभाव से निलम्बित कर दिए गए हैं।

—–

पोप योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर, 8 दिसम्बर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, स्वच्छकार वर्ग के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को पोप योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निगम के परियोजना प्रबंधक मदनलाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति सम्बंधित पंचायत समिति से तथा शहरी क्षेत्र के व्यक्ति अनुजा निगम या सम्बंधित नगरपालिका सेआवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण भरकर जमा करवा सकते हैं। नियमानुसार ऋण के साथ 10 हजार रूपए का अनुदान देय होगा। ऋण योजना से सम्बंधित समस्त जानकारी निगम कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान प्राप्त की जा सकती है।

——-

डूंगर कॉलेज के विद्यार्थियों का सुयश

बीकानेर। डूंगर कॉलेज के विद्यार्थियों ने 22 से 25 नवम्बर को सुजला कॉलेज सुजानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय तथा सम्भाग स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में डूंगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों जितेन्द्र एवं रामनिवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इन्हीं छात्रों ने चल वैजयन्ती भी जीत ली है।

साहित्य प्रभारी डॉ. प्रकाश अमरावत ने बताया कि इसी क्रम में संभाग स्तर की काव्य पाठ प्रतियोगिता में जितेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में भी डूंगर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोहिया कॉलेज चुरू में आयोजित राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में डूंगर कॉलेज के बी.एससी. पार्ट प्रथम के छात्र अंकित गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि 6 दिसम्बर को डूंगर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय आशु भाषण में रामनिवास ने प्रथम स्थान व नरेन्द्र ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भी रामनिवास प्रथम रहे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

——

भारतीय मानक ब्यूरो की बैठक 13 दिसम्बर को वेटरनरी विश्वविद्यालय में

बीकानेर, 8 दिसम्बर। भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा पशु चिकित्सालयों की योजना और शल्य चिकित्सा में उपयुक्त होने वाले उपकरणों की सेक्शनल कमेटी एम.एच.डी-13 की 9 वीं बैठक वेटरनरी विश्वविद्यालय में आगामी 15 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। बैठक के आयोजन सचिव एवं राजुवास के निदेशक क्लिनिक्स प्रो. जे.एस. मेहता ने बताया कि बैठक के साथ ही होने वाली कार्यशाला में देशभर के 40-50 मनोनीत सदस्यगण मानकों के निर्धारण पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्घाटन सत्र वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा और उसके बाद दो तकनीकी सत्र वेटरनरी कॉलेज के ए.बी.जी. सभागार में आयोजित किये जायेंगे। वेटरनरी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में होने वाली बैठक में एम.एच.डी. -13 के अध्यक्ष एम.सी. शर्मा भी शामिल होंगे।

——

श्रीकरणपुर के 28 पशुपालकों ने राजुवास में पशुपालन की उन्नत तकनीकों को देखा

बीकानेर, 8 दिसम्बर। उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना (आत्मा) श्रीगंगानगर के करणपुर ब्लॉक के 28 पशुपालकों ने शुक्रवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय का भ्रमण कर उन्नत प6ाुपालक तकनीकों की जानकारी ली। अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण के तहत राजुवास डेयरी में राठी स्वदेशी गौवंश के संवद्र्धन और डेयरी उत्पाद कार्यों का जायजा लिया। सहायक प्राध्यापक डॉ. अतुल शंकर अरोड़ा ने पोल्ट्री फॉर्म में पशु-पक्षियों के रखरखाव और उनके व्यावसायिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजुवास तकनीकी म्यूजियम में पशुओं की शल्य चिकित्सा और उन्नत पशुपालन तकनीकों को मॉडल और रंगीन फोटोग्राफ्स के माध्यम से जाना। डॉ. अरोडा़ ने पशुपालकों को पशुपोषण, प्राथमिक उपचार बाबत भी जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी सुशील कुमार बेदी प्रभारी रूप में दल के साथ आए।

——–

वेटरनरी कॉलेज स्पिरीट-2017

तृतीय वर्ष स्नातक की टीम छात्र बॉस्केटबॉल में रही विजेता

बीकानेर, 8 दिसम्बर। वेटरनरी कॉलेज में “स्पिरीट-2017” में स्नातक चतुर्थ वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष स्नातक को 22-2 के स्कोर पर हराकर बॉस्केटबॉल पुरूष टीम का खिताब जीत लिया। खेल प्रभारी डॉ. प्रवीण पिलानियां ने बताया कि शुक्रवार को क्रिकेट के प्रारंभिक दो मुकाबलों में द्वितीय वर्ष स्नातक ने प्रथम वर्ष स्नातक को 35 रनों से हरा दिया, जबकि तृतीय वर्ष की टीम ने चतुर्थ वर्ष को 5 विकेट से हराकर अगले राऊण्ड में प्रवेश कर लिया। सांयकाल कब्बड़ी के एक मुकाबले में चतुर्थ वर्ष स्नातक ने तृतीय वर्ष को 52-26 अंकों के भारी अंतर से हराकर मैच जीता।

———

बीकानेर, 8 दिसम्बर। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी के बैरवाल शनिवार व रविवार को अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक का कार्यभार सर्जरी विभाग के डॉ. अशोक परमार संभालेंगे।

error: Content is protected !!