नया साल ढोल वालों और झाड़ू बनाने वालों की बस्ती में मनाया

EKAUMअजमेर, नव वर्ष 2018 के आगमन पर सभी ने उसका स्वागत अपने अपने तरीके से किया | डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था ने अपना नया साल परबतपुरा, ब्यावर रोड पर ढोल वालों और झाड़ू बनाने वालों की सड़क किनारे बनी बस्ती में मनाया | इस उपलक्ष्य में संस्था के साथ ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स की स्टेशन रोड शाखा प्रबंधक श्री प्रेम कुमार मौर्य जी तथा वरिष्ट रेलवे अधिकारी श्री दिनेश जी खोरवाल मौजूद रहे | संस्था के अजमेर जिले के कार्य प्रबंधक विकास उबाना ने बताया की संस्था इस बस्ती के बच्चों के लिए एक साल से इंजीनियरिंग महिला विश्वविद्यालय की कुछ बालिकाओं के सहयोग से शिक्षा की व्यव्स्था कर रही है | संस्था के प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य सौरभ वशिष्ट ने बताया की संस्था अजमेर के अतिरिक्त जयपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और जोधपुर में भी कार्य कर रही है | इस कार्क्रम में संस्था के जयपुर जिला कार्यकारी सदस्य आशीष गौड़ सहित ललित खत्री, वेदांत, श्री मती संगीता खत्री, विकास वर्मा, अविनाश खोरवाल, चन्दन सिंह भाटी उपस्थित थे |

error: Content is protected !!