खेल में कोई हारता नहीं है हार कर भी बहुत जीता है क्योंकि उसे सीखने को मिलता —मेनारिया

धमानिया ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय परिसर में मातेश्वरी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आठवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया के हाथों संपन्न हुआ l आयोजित टीम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीमें भाग ले रही है उद्घाटन के दौरान मेनारिया ने आयोजक टीम के लिए ₹5000 पारितोषिक की घोषणा की साथ ही धमानिया क्षेत्र से राणा प्रताप शारीरिक शिक्षक कॉलेज में एडमिशन लेने वाले के लिए लगभग आधी फीस माफ करने की भी बात कही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि इस क्षेत्र से कोई छात्र राणा प्रताप कॉलेज में शारीरिक शिक्षक की पढ़ाई के रूप में एडमिशन लेना चाहता है तो सरपंच साहब आप उन्हें मेरे पास भेजें निश्चित रूप से मैं उसकी सहायता करूंगा और लगभग आधी फीस ही ली जाएगी l विद्यालय के विशाल खेल मैदान को देखते हुए मेनारिया ने स्टेडियम बनाने की भी मंशा जाहिर की l उन्होंने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है हार कर भी बहुत जीतता है क्योंकि उसे सीखने को मिलता है l इससे पूर्व प्रभारी महोदय ने मातेश्वरी की तस्वीर के सामने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का आगाज किया तत्पश्चात आयोजक टीम द्वारा अतिथियों का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया l इस दौरान वल्लभनगर नगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन डांगी, उपाध्यक्ष संजय मेनारिया समाजसेवी गोविंद मेनारिया , लोकेश मेनारिया , गोविंद , धमानिया ग्राम पंचायत के सरपंच , आयोजक टीम के सदस्यों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे l प्रतियोगिता का भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने फीता काटकर एवं सरपंच की गेंद पर खेलते हुए का उद्घाटन किया l