बीकानेर, 4 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार, पुलिस व न्यायालयों के समाचारों के बेहतरन रिपोर्टर, हर मिलने वाले से हाथ मिलाकर ’शुभ प्रभात’ शब्द के माध्यम से आत्मीय भाव दर्शाने वाले श्री बजरंग शर्मा के पार्थिव देह की अंत्येष्टि गुरुवार को नत्थूसर गेट बाहर सेवगों की बगीची में की गई। अंत्येष्टि में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकार, साहित्यकार, राजनीति संगठनों के पदाधिकारियों व शाकद्वीपीय समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय शर्मा को अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
शर्मा का हृदयाघात से बुधवार को स्वर्गवास हो गया था। क उनके पार्थिव देह को पुत्र वेद प्रकाश ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी तीये की बैठक शुक्रवार को सुबह दस बजे नत्थूसर गेट के बाहर सेवगों की बगीची में होगी।
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय बजरंग शर्मा का जन्म 16 अप्रेल 1953 को स्वर्गीय मूलचंद शर्मा के घर हुआ। उन्होंने एम.अंग्रेजी की शिक्षा राजकीय डूंगर महाविद्यालय से की तथा 1981 में दैनिक अधिकार से पत्रकारिता का सफर शुरू किया। कार्य के प्रति निष्ठा, खबरों को पैनी नजर से खोजकर शब्दों में ढालने की विशेष योग्यता के कारण उन्हें राजस्थान पत्रिका में कार्य मिला। बीकानेर में 7 अगस्त 1987 से शुरू हुई राजस्थान पत्रिका में अनेक वर्षों तक क्राइम व कोर्ट, आयकर सहित विभिन्न विभागों की कर्तव्य, निष्ठा व ईमानदारी से रिपोर्टिंग की। बीकानेर के साथ उन्होंने श्रीगंगानगर में भी कार्य किया। पत्रकारिता की प्रेरणा उनको सगे मौसेरे भाई व नगर निगम के पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा से मिली। सेवानिवृति के बाद करीब तीन वर्षों तक पत्रिका विशेष संवाददाता के रूप में कार्य के बाद नेशनल राजस्थान,लोकमत, युगपक्ष अन्य स्थानीय अखबारों में विशेष रिपोर्टिग
स्वर्गीय बजरंग शर्मा की अंत्येष्टि में पत्रिका के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश गांधी, वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा, दिलीप भाटी, विमल छंगाणी, रमेश बिस्सा, कम्प्यूटर विभाग के अनंत श्रीमाली, नंद किशोर भोजक, वरिष्ठ पत्रकार हरि ओम गर्ग,पत्रिका के पूर्व प्रभारी संपादक संतोष जैन, नेशनल राजस्थान के संपादक अनुराग हर्ष, फोटो जनर्लिस्ट अजीज भुट्टा,जार के अध्यक्ष श्याम मारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली पठान, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश बोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि, बाबू सिंह कच्छावा, हनुमान चारण, हरीश बी.शर्मा, नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ’’जार’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर जोशी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक दिनेश चन्द्र सक्सेना, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार सोनी, उरमूल के अरविंद ओझा, पवन शर्मा, पार्षद राजा सेवग, पीयूष पुरोहित, नितिन वत्स, मुकेश शर्मा, रतन सिंह रघुवंशी,पूर्व प्रेस फोटो ग्राफर चन्द्र मोहन जोशी, श्रमिक नेता प्रसन्न कुमार,जयकिशन व दाऊदयाल शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.बी.डी.शर्मा सहित शाकद्वीपीय समाज के अनेक गणमान्य लोगों व उनके परिजनों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। उनके भाई हनुमान शर्मा व पुत्र वेद प्रकाश ने दुख की इस घड़ी में सम्बल देने वालों को हाथ जोड़कर नमन किया। जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुकुमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय शर्मा का पत्रकारिता के प्रति समर्पण अनुकरणीय था।
सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय में भी दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय बजरंग शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य, सहायक जन सम्पर्क अधिकारी शरद केवलिया, भाग्यश्री गोदारा, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव व सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार सोनी ने उनके व्यक्तित्व व कार्यों का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।