अजमेर, 4 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। सिर्फ चार सालों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए के काम कराए गए हैं। कार्यकर्ता पूरे मन से उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और इन विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं।
श्री देवनानी ने आज लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के तहत वार्ड संख्या 53 में पेज प्रमुखों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह विकास कार्य हुए हैं, उसमें भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास निहित है। हमने बिना भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र में सडक, पानी, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम कराए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास की यह रफ्तार आगे भी इसी तरह बरकरार रहेगी। आने वाले सालों में अजमेर देश के विकसित शहरों की कतार में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के काम कराए गए हैं। कार्यकर्ता इन कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई कहानी लिख रहा है। हम सभी पूरी तैयारी के साथ उपचुनाव के लिए जुट जाएं।
देवनानी ने आज वार्ड 53 के पार्षद के. के. त्रिपाठी तथा बूथ संख्या 147 के अध्यक्ष रामगोपाल विजयवर्गीय के साथ होलीदड़ा, कहार मौहल्ला, मुस्लिम मोची मौहल्ला, धान मण्डी क्षेत्र के बूथ समिति के सदस्यों से सम्पर्क किया। इसी प्रकार बूथ संख्या 148 के अध्यक्ष महेश सोनी के साथ मोतीकटला, फूल गली, तेली गली, हताईयों का मौहल्ला क्षेत्र तथा बूथ संख्या 149 के अध्यक्ष भोजराज जोशी के साथ सर्राफा पोल, घी मण्डी, खटोला पोल, सरावगी मौहल्ला, नृसिंह मन्दिर, गुर्जर गवाड़ी क्षेत्र व बूथ संख्या 150 के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल के साथ खजाना गली, सर्राफा पोल होलीदड़ा क्षेत्र के बूथ समिति सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया।
(2)
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चूल्हा सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत घर-घर देगी दस्तक – 10 समूह किये गठित
लोक सभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आज भाजपा के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के चूल्हा सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में मोर्चे की कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक देने की योजना बनाई गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में 10 समूहों का गठन किया गया है।
महिला मोर्चा की शहर जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, सलोनी जैन, कल्पना काॅसवा, विनीता जैमन, भारती श्रीवास्तव, अलका दौसाया, इशरत परवीन, निक्की शर्मा, पिंकी जाटव को समूहों की जिम्मैदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा वार्डो में विभिन्न स्थानों पर कमल रंगोली, क्षेत्रवासियों के साथ कमल मेहन्दी व विभिन्न मंदिरों मे कमल आरती के आयोजन भी किये जाएंगे।
(3)
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार ने वार्ड 3 में बूथ स्तरीय कार्यर्कताओं से किया संवाद
लोक सभा उप चुनाव के लिए संगठन की ओर से अजमेर उत्तर में प्रभारी के रूप में नियुक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार ने आज वार्ड संख्या 3 के बूथ संख्या 63 एवं 65 के बूथ कार्यसमिति सदस्यों व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत दिलाने के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में क्षेत्रीय पार्षद ज्ञान सारास्वत, अशोक जैन, सुगनसिंह, राजैन्द्र राठौड़, राधेश्याम अग्रवाल, रामकिशन गुप्ता, सोमदत यादव, रजत बंसल, धर्मपाल सिंह, मूलचन्द्र कृपलानी, अरविन्द पाराशर, संजय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(4)
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के पृथ्वीराज मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के पृथ्वीराज मण्डल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कल दिनांक 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे पृथ्वीराज मार्ग स्थित कनक सागर में आयोजित किया जाएगा।
सम्मैलन में पृथ्वीराज मण्डल के वार्ड संख्या 6, 7, 8,9,10, 11, 12, 52 व 53 के समस्त भाजपा पदाधिकारी व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मैलन में कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखरजी, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी व पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, अजमेर उत्तर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी का मार्गदर्शन मिलेगा।