पर्यावरण को होने वाले नुकसान के मद्देनजर केंद्र सरकार प्लास्टिक के छोटे तिरंगे बनाने पर रोक लगा सकती है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर केवल कागज से बने छोटे तिरंगे ही इस्तेमाल हों।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी भेजी है। इसमें कहा गया है कि आयोजन के बाद प्लास्टिक के इन तिरंगों को जमीन पर फेंकना गलत है, यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान को दर्शाता है।
