मंदिर से दानपेटी का ताला तोड़कर नगद राशि को चुराकर ले गए

siswali-newsसीसवाली 10 जनवरी । प्रताप चोक बस स्टैंड पर स्थित जय बजरंग बली के धार्मिक स्थान से अज्ञात चोर दान पेटी का ताला तोड़कर उसमे रखी नगद राशि को चुराकर ले गए । जय बजरंग बली नव युवक मण्डल के अध्यक्ष महावीर राठौर के नेतृत्व में थानाधिकारी सत्यनारायण सिंह को लिखित में रिपोर्ट देकर कार्यवाही की मांग की है । उन्होंने बताया कि मंगलवार रात्रि को 12 से 2 बजे के बीच मे बालाजी मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी का ताला तोड़कर उसमे रखे करीबन 5 से 6 हजार रुपए की नगद राशि को निकालकर ले गए । उन्होंने बताया कि पुर्व में भी 2-3 बार इस तरह की वारदात की जा चुकी है ।

error: Content is protected !!