बीकानेर 24 जनवरी। ंडूंगर कॉलेज में चल रहे सुमंगलम कार्यक्रम के दूसरे दिन आज साहित्यिक गतिविधियों का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बेला भनोत एवं उपाचार्य डॉ. सतीष कौषिक ने किया। साहित्यिक प्रभारी डॉ. प्रकाष अमरावत ने बताया कि इन गतिविधियों में पोस्टर प्रतियोगिता, हिन्दी तथा अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, विभिन्न विषयों में निबन्ध प्रतियोगिता तथा क्विज आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. भनोत ने षिक्षा के साथ साहित्य की उपयोगिता बताई। उन्होनें विद्यार्थियों से इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने की अपील की। उन्होनें कहा कि साहित्य के बिना शिक्षा एवं समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। उपाचार्य डॉ. सतीष कौषिक ने महाविद्यालयों में इस प्रकार की सह शैक्षणिक गतिविधियों की महत्ती आवष्यकता बताई।
मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में जितेन्द्र प्रथम, रामकिशन द्वितीय एवं अंकित गोयल तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगता में भवानी सिंह राठौड़ प्रथम, आशीष गहलोत द्वितीय एवं प्रणवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में रामनिवास टीम प्रथम, विजय सुथार टीम द्वितीय, महिपाल टीम तृतीय स्थान पर रही। आशु भाषण प्रतियोगिता में रामकिशन प्रथम, अफरोज द्वितीय, एवं अंकित गोयल तृतीय स्थान पर विजेता रहे। इसी क्रम में स्वरचित पाठ में भरत सिंह चारण प्रथम, अंकित गोयल द्वितीय एवं पूजा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में इतिश्री राजावत प्रथम, लीना सोनी द्वितीय एवं बलदेव शर्मा तृतीय स्थान पर विजेता रहे।
साहित्यिक गतिविधियों में डॉ. शारदा शर्मा, डॉ. दिव्या जोषी, डॉ. सोनू षिवा, डॉ. उषा कंवर, डॉ. साधना भण्डारी, डॉ. प्रेरणा माहेष्वरी, डॉ. अनीता गोयल, डॉ. कैलाष स्वामी, डॉ. असमा मसूद डॉ. सुमन लता त्रिपाठी, डॉ. सुचित्रा कष्यप, डॉ. उमा राठौड़, डॉ. करबी सहा एवं डॉ. राजनारायण व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. अमरावत ने बताया कि गुरूवार को राम रंग मंच पर सांस्कृतिक प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगीं।
प्राचार्य