कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 1 फरवरी । राजस्थान में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया । वही इस मौके पर कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी । अंता विधानसभा के युवा कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर इमरान चंडालिया ने बताया कि कांग्रेस की जीत पर प्रताप चोक बस स्टैंड पर कांग्रेस के जिला महासचिव एम इदरीस खान के नेतृत्व में पुर्व सरपंच नरेश जैन, कांग्रेस डीसीसी सदस्य लालचंद मीणा, पूर्व उप सरपंच राजेंद्र कुमार कलवार, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, पीयूष खंडेलवाल, शाहिद गहलोत, वार्ड पंच मुस्तकीम खान, राजू गुर्जर, लटूर लाल बेरवा, निसार काजी, रहुफ आदि मौजूद थे ।

error: Content is protected !!