ग्रामीण व शहरी गौरव पथों के निर्माण से विकास को मिली गत

बीकानेर। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गौरव पथों के निर्माण से विकास को गति व क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। सीमेन्ट-कन्क्रीट की सड़कों व इनके दोनों ओर नालियों के निर्माण से अब यहां बारिश का पानी एकत्र नहीं होता, कीचड़ की समस्या से निजात मिली है व सड़कें क्षतिग्रस्त नहीं होतीं। इनसे आवागमन में सुगमता हुई है व स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। समुचित संकेतक, रोडमार्किंग लाइनों, एलईडी लाइटों व रोडसाइड पौधारोपण कार्य से इन स्थानों के सौन्दर्य में वृृद्धि हुई है। गौरव पथों के किनारे बड़ी संख्या में बन रही दुकानों व रेस्टोरेंट आदि से स्पष्ट है कि यहां पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।

ग्रामीण गौरव पथ-
प्रथम चरण- जिले की 50 ग्राम पंचायतों में 49.50 किलोमीटर सड़कों हेतु 2748 लाख रूपए के कार्य स्वीकृत किए गए थे। इसके अन्र्तगत जनवरी 2018 तक 50 कायोर्ं में 49 किलोमीटर की सीमेन्ट-कन्क्रीट सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, जिस पऱ 2583.60 लाख रूपए खर्च किये जा चुके हैं। 43 कार्यों पर नाली निर्माण किया जा चुका है, शेष नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है।
द्वितीय चरण- जिले में 2016-17 में ग्रामीण गौरव पथ द्वितीय चरण के अन्तर्गत 59 ग्राम पंचायतों में 57.85 किलोमीटर लम्बाई के 3461 लाख रूपए के 59 कार्य स्वीकृत हुए। जनवरी 2018 तक 56 कार्यों में सीसी मय नाली निर्माण पूर्ण किये जा चुके हैं, इन पर 2372.42 लाख रूपए व्यय कर 53.85 किलोमीटर लम्बाई में सीसी निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 3 कार्य शीघ्र प्रारम्भ किये जाएंगे।
तृतीय चरण- जिले में 2017-18 में तृतीय चरण के अन्तर्गत 76 ग्राम पंचायतों में 76 किलोमीटर लम्बाई के 4374.56 लाख रूपए के 76 कार्य स्वीकृत हुए। जनवरी माह तक 8 कार्यों में सीसी निर्माण पूर्ण किये जा चुके हैं, 28 कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों पर 80.82 लाख रूपए व्यय कर 8 किमी लम्बाई में सीसी निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, शेष कार्य शीघ्र आरंभ हाेंगे।
शहरी गौरव पथ- इस योजनान्तर्गत जिले में 4 नगर निकाय क्षेत्र नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक तथा नापासर में, प्रत्येक नगर निकाय में 250 लाख रूपए सहित कुल 1000 लाख रूपए के कार्र्र्र्य स्वीकृत हैं। माह जनवरी तक नोखा तथा श्रीडूंगरगढ़ नगर निकाय में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। देशनोक एवं नापासर नगर निकाय में कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों पर माह जनवरी तक 534.45 लाख व्यय कर 6.78 किमी लम्बाई में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

–शरद केवलिया
सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, बीकानेर

error: Content is protected !!