पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड चुनाव मे आचार्य अध्यक्ष, व्यास सचिव निर्वाचित

बीकानेर, शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक उत्थान पर पिछले तीन वर्षो से कार्य कर रही पुष्करणा समाज के संगठन पुष्रकणा वेलफेयर बोर्ड का स्थानीय राजभोग रिसोर्ट मे वार्षिक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन मे हुए चुनाव मे नये अध्यक्ष पद पर आनन्द आचार्य तथा सचिव पद पर शिवशंकर व्यास का निर्वाचन हुआ है।
.
चुनाव से पूर्व संस्था के निर्वतमान अध्यक्ष गोविन्द जोशी व निर्वतमान सचिव डाॅ राजकुमार कल्ला ने पिछले तीन वर्षो मे आयोजित, निशुल्क कक्षाओं, प्रदत छात्रवृतियां व तेजस्वी पुरस्कार समारोह, सामुहिक जनेउ कार्यक्रम, स्वच्छता कार्यक्रम तथा विवाह आदि अवसरों पर भोजन व्यर्थता पर चलाये गये अभियान, शहर की विभिन्न संस्थाओं से मिलकर किये गये सामुहिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था के कोषाध्यक्ष कृष्णकांत व्यास ने आर्थिक लेखा-जोखा रखा।
.
सम्मेलन मे डाॅ विजय शंकर बोहरा, एडवोकेट सुरेश नारायण पुरोहित, शिक्षक रविकांत व्यास ने अपने विचार रखे। सम्मेलन का संचालन व मतदान प्रक्रिया डाॅ राजकुुमार व्यास तथा शिवशंकर व्यास ने पूरी की।
सम्मेलन मे डाॅ सुधाशु व्यास, शिक्षक सुनील व्यास, हरीश व्यास, एडवोकेट अभय व्यास, व्यवसाई कृष्ण बलेदव जोशी, गिरिराज पुरोहित, मुरली जोशी, जयशंकर व्यास, सुरेश पुरोहित, घनश्याम व्यास तथा चिकित्साकर्मी महेश पुरोहित, संदीप जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!