जयपुर, 04 अप्रेल। जयपुर शहर के मालवीय नगर क्षेत्र के सेक्टर नंबर-दो के स्वच्छ जलाशय की छत के पुनर्निमाण और सीडब्ल्यूआर की सफाई का कार्य के चलते 5 अप्रेल से 14 अप्रेल तक क्षेत्र में बीसलपुर सप्लाई का शटडाउन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक रहेगा। ऐसे में क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति कम दबाव के होगी।
अधीशाषी अभियंता श्री रामरतन डोई ने बताया कि सेक्टर नंबर-दो में जलाशय की छत का पुनर्निमाण और सीडब्ल्यूआर की सफाई के चलते दिन के कुछ घंटों के लिए शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके चलते मालवीय नगर के सेक्टर 1 से 4 और ए, बी और सी ब्लॉक में पेयजल का दबाव थोड़ा कम रहेगा। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में कार्य पूरा हो जाने के बाद पेयजलापूर्ति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।