केकड़ी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव के नेतृत्व में संघ के शिष्टमंडल ने संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम व उपखंड अधिकारी नीरज मीणा को ज्ञापन देकर चुनावी कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित किये गए 5 बीएलओ जो राज्यकर्मी है इनकी सुनवाई कर तथा कार्य की पूर्णता कराकर बहाल कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के मंत्री राजेंद्र सुजेडीया ने बताया कि शिष्टमंडल की संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम उपखंड अधिकारी नीरज मीणा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता में बताया गया की चुनाव कार्यालय में लगे हुए शिक्षक एक संगठन विशेष के पदाधिकारी है जो द्वेषता पूर्वक दूसरे शिक्षक संगठन के सदस्यो की ड्यूटी लगवाते हैं तथा अपने चहेतों की निरस्त करवाते हैं।जिन्हें तुरन्त हटाया जाए।
शिष्ठ मण्डल में बिरदीचंद वैष्णव, अध्यक्ष कैलाश चंद जैन,महेश शर्मा,जितेंद्र सिंह राठौड़,संजय वैष्णव,श्रीधर चौधरी,राम रतन चौधरी ईद मोहम्मद महावीर बलाई नवल जांगिड़ सहित कई शिक्षक शामिल थे ।