दिनांक 6-4-2018 को होटल वृसा जयपुर के सभागार कक्ष में देव एजुकेशन द्वारा एक दिवसीय बैठक मंथन-2018 का आयोजन किया गया , जिसमे राजस्थान राज्य के 22 जिलों से आये देव एजुकेशन के प्रतिनिधि शामिल रहे ,जिसकी अध्यक्षता देव एजुकेशन के चेयरमैन श्री अभिषेक राज ने की , बैठक का मुख्य विषय राजस्थान प्रदेश में आर्थिक विफलता से जूझ रहे मेधावी छात्र की शिक्षा रही |
ज्ञात हो की देव एजुकेशन अपने निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम “उम्मीद” के माध्यम से निर्धन एवं मेधावी छात्र -छात्राओं को इंजिनयरिंग ,मैनेजमेंट ,कंप्यूटर, नर्सिंग , फार्मेसी इत्यादि विभिन्न पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा दिलाने का कार्य विगत कई वर्षो से करती आ रही है |
बैठक में यह तय किया गया की जाती के आधार पर वर्गीकरण न करते हुए सभी छात्रों को शिक्षा के लिए सामान्य रूप से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी |
बैठक में श्री अभिषेक ने कहा की राजस्थान राज्य में सबसे ज्यादा विष्वविधालय और शैक्ष्णिक संसथान होने के बावजूद भी अन्य राज्यों के तुलना में राजस्थान का ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो काफी काम है , जिसका मुख्य कारण आर्थिक समस्या है |
देव एजुकेशन के तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 9810473696 भी जारी किया गया जिससे छात्र कार्यक्रम संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकते है |