आज का राशिफल व पंचांग : 6 अक्टूबर, 2026, मंगलवार

आज और कल का दिन खास
06 अक्टूबर 2026 : स्मार्त वैष्णव समाज आज रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत।
06 अक्टूबर 2026 : एकादशी का श्राद्ध आज।
07 अक्टूबर 2026 : संन्यासियों का श्राद्ध कल।
07 अक्टूबर 2026 : बारस का श्राद्ध कल।
07 अक्टूबर 2026 : निम्बार्क वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी का व्रत।
07 अक्टूबर 2026 : रेंटिया बारस कल।
07 अक्टूबर 2026 : मघा का श्राद्ध कल।
आज का राशिफल
***************
06 अक्टूबर, 2026, मंगलवार
===================
मेष राशि : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
मिथुन राशि : अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातों को भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। कानूनी काम होंगे, कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।
कर्क राशि : समाज में आप का प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।
सिंह राशि : कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।
कन्या राशि : दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।
तुला राशि : अच्छा सोचें, सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अ’छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि : जो भी करें सोच-समझ के करें। लोगों के बिच अपनी छवि सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।
धनु राशि : आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।
मकर राशि : समय मध्यम है, तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
कुम्भ राशि : आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
मीन राशि : समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
आज का पंचांग
===========
06 अक्टूबर 2026, मंगलवार
************************
तिथि      एकादशी अगले दिन 00:36 AM आगे  – द्वादशी
योग        सिद्ध 07:20 AM साघ्य अगले दिन 04:59 AM आगे – शुभ
करण     बव 01:21 PM बालव अगले दिन 00:36 AM आगे  –  कौलव, तैतिल
नक्षत्र     आश्लेषा 10:18 PM आगे  – मघा
पक्ष       कृष्ण
वार      मंगलवार
सूर्योदय    06:16 AM
सूर्यास्त    06:01 PM
चन्द्रमा     कर्क 10:18 PM
राहुकाल   03:05 PM से 04:33 PM
विक्रमी संवत्    2083
शक सम्वत      1948
मास अमांत     भाद्रपद
मास पूर्णिमांत  आश्विन
शुभ मुहूर्त – अभीजित   11:45 AM – 12:32 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!