*जिले में बाल मजदूरी , नशे और भिक्षावृति के विरुद्ध सभी संगठन और प्रशासन एकजुट*
समाज में अगर सार्थक बदलाव लाना है और राष्ट्र को आगे ले जाना है तो इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए व्यवहारिक होकर काम करना पड़ेगा सिर्फ धरने प्रदर्शन और नारेबाजी से किसी समस्या का हल नही निकाला जा सकता। रष्ट्रवादी युवा वाहिनी द्वारा बाल भिक्षा और बच्चो में बढ़ रही नशे की आदत के कारण और निवारण विषय को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से अजमेर पहुंचे वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए के सिंह ने जिले के इंडोर स्टेडियम में अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए ये बात कही कही ।
उन्होंने बताया कि सिर्फ अजमेर ही नही देश भर में बाल भिक्षा बाल मजदूरी और बच्चों में बढ़ रही नशे की लत एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल देश भर में लगभग 45 हज़ार बच्चे लापता होते है लेकिन वास्तविक आंकड़ा लगभग 10 लाख का है । इस तरह लापता हुए अधिकतर बच्चे होटलों ढाबों और घरों में काम करने के लिए बेच दिए जाते है या उनसे संगठित गिरोह के सरगना भीख मंगवाते है । ज्यादातर बच्चों का उत्पीड़न और नशे के द्वारा मानसिक संतुलन ऐसा कर दिया जाता है कि वे अपने माता पिता तक को भूल जाते है । उन्होंने बताया कि बहुत सारे बच्चों के अंगों की तस्करी भी की जाती है ।
*सरकारों की उदासीनता और लोगो की संवेदनहीनता समस्या की बड़ी वजह : सिंह*
श्री सिंह ने कहा कि इस समस्या के लिए जहां एक और सरकारों की उदासीनता जिम्मेदार है वहीं समाज की संवेदनहीनता भी एक बड़ा कारण है । आम लोग अक्सर भीख मांग रहे बच्चे के भीख मांगने के कारण पर ध्यान नही देते और उन्हें भीख दे देते है इसी से इन संगठित गिरोहों को बल मिलता है और ये धंधा दिन रात फल फूल रहा है । उन्होंने कहा कि वाहिनी देशभर में इस समस्या के विरुद्ध आंदोलन करेगी ।इसके लिए अलग अलग जगहों पर जाकर बच्चों से मिलना , उनके रहन सहन का पता लगाना , कार्यशालाओं का आयोजन करना और ऐसे बच्चों को शिक्षा और स्वाथ्य जैसी आधारभूत जरूरत पूरे करने के कार्य किये जायेंगे ।
उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रत्येक राज्य में एक या दो डीएनए सेंटर बनाये और एक अलग विभाग इसके लिए बनाए । एक डेटा बेस तैयार करे जिसमे लापता बच्चों के माता पिता के डीएनए सेव रखे जाए और उसके बाद जिला स्तर पर इस तरह के बाल भिखारियों , और बाल मजदूरों के डीएनए ले । उससे बहुत हद तक खोए हुए और लापता बच्चे उनके घरों तक पहुंच सकते है ।
*पुलिस प्रशासन और अन्य संगठनों का रहेगा सहयोग*विशाल शर्मा*
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी की एक पहल का स्वागत करते हुए आई जी मालिनी अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कहाँ कि वे और उनकी टीम इस कार्य मे पूरी तरह से वाहिनी के साथ है और जिस तरह की भी कानूनी और प्रशासनिक आवश्यकता हुई वे हरसम्भव मदद वाहिनी के लोगो को देंगे । वाहिनी के प्रयासों का स्वागत करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल , श्री आज़ाद युवा सेना , क्षत्रिय महासभा अजमेर , श्री राम युवा सेवा समिति आदि ने भी वाहिनी को अपना समर्थन देने की बात कही ।।।
उपस्थिति….
कार्यक्रम में वाहिनी के प्रदेश सचिव विशाल शर्मा , महिला अध्यक्ष सलोनी साहू , प्रथम सेठी , चेतना तरफारिया पंकज कुलियाणा जय बन्ना , विक्रम सिंह , राहुल जायसवाल,मयन्क गुप्ता, आदि उपस्थित रहे