रोटरी आद्या ने बनवाये शौचालय, वाटर कूलर लगाया

एम.एस. काॅलेज मे शौचालय तथा डूंगर लाॅ काॅलेज मे वाटर कूलर स्थापित
बीकानेर, बीकानेर मे रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3053 के अन्तर्गत नवनिर्मित महिला रोटरी क्लब रोटरी क्लब बीकानेर आद्या द्वारा महारानी सूदर्शना कन्या महाविद्यालय मे रोटरी विन्स के तहत शौचालय निर्मित किये है तथा डूंगर विधि महाविद्यालय मे वाटर कूलर की स्थापना की है।

रोटरी आद्या की अध्यक्ष सीमा गट्टाणी ने बताया कि रोटरी एशिया द्वारा वाटर तथा सेनिटेशन मिशन के तहत एमएस काॅलेज तथा डूंगर लाॅ कालेज की आधार भूत जरूरतों को देखते हुए शौचालय तथा वाटर कूलर स्थापित किये है।

क्लब की मीडिया प्रभारी रोटेरियन बिन्दु आचार्य ने बताया कि दोनो सेवा प्रकल्पों मे अलवर से आये हुए प्रांतपाल राजकुमार भुतौरिया ने फीता काटकर जन उपयोग के लिये समर्पित किये। वाटर कूलर स्थापना मे समाज सेवी नारायण सिंघी का सहयोग रहा।

इस अवसर पर सह प्रांतपाल मनोज गुप्ता, क्लब संयोजक महेन्द्र गट्ाणी, क्लब सचिव शिल्पा कुमावत, रोटेरियन ललिता बजाज, रजनी सुराणा, माया चांडक, कुसुम बोथरा, दिव्या पेड़ीवाल, संगीता आर्य, निर्मला आर्य तथा रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष गुलाब सोनी, सचिव गिरिराज जोशी, ऋषि आचार्य, आशीष चूरा, सुरेश राठी, घनश्याम रामावत, वीर आर्य सहित दोनो महाविद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता तथा बड़ी संख्या मे छात्र-छात्राऐं शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन विवा शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!