हर गांव का सर्वांगीण विकास भाजपा का लक्ष्य-गौतम

केकड़ी
ग्राम पंचायत बाजटा में आज विधायक व सांसद कोष से हुए निर्माण कार्यो का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सन्सदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम थे व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान पूजा सैनी, सरपंच संघ अध्यक्ष राजबीर हावा, जिला परिषद सदस्य खुशीराम कुमावत,पंचायत समिती सदस्य ममता कुमावत थे।इस अवसर पर संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक ही सपना है शहर गांव का विकास हो क्योंकि गांव मजबूत होंगे तभी देश मजबूत होगा भारत की आत्मा गांवों में बसती है यदि गांव में हम सब सुविधाएं उपलब्ध करा देंगे तो गांव से शहर की ओर पलायन रुकेगा इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रामीण गौरव पथ जैसी शहरी क्षेत्रों की सुविधाएं गांव में उपलब्ध कराई है और पशु चिकित्सालय सहित सड़को का जल गाँवो में फैलाया, हम विकास के लिए कहीं पीछे नहीं हटेंगे ।
गौतम ने आज पंचायत मुख्यालय बाजटा में सीनियर स्कूल मैं हॉल, कुमावत मोहल्ले में खुला तिबारा बैरवा बस्ती में खुला तिबारा, श्मशान घाट में चारदीवारी व टीन शेड,अटल सेवा केंद्र पर किसान सेवा केंद्र तथा आंगनबाड़ी भवन चांदथली में मोड़ पर खुले तिवारे सहित कई कार्यो का लोकार्पण किया,इसके साथ ही
न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर में अधिकारियों को ग्रामीणों को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के निर्देश दिए ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या पर तुरन्त अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए,गौतम ने भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत 11 महिलाओं को निशुल्क गेस कनेक्शन भी वितरित किये।
प्रारम्भ में अतिथियो का ग्रामवशियो द्वारा स्वागत किया गया,शिविर में उपखण्ड अधिकारी नीरज मीना,सावर तहसीलदार,बसीर मोहम्मद,विकास अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा बावन माता मण्डल अध्यक्ष धनराज टेलर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा,श्योजी मीणा,शिवचरण बेरवा,राधाकिशन कुमावत,रविन्द्र हावा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!