राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन 17 जून को जयपुर में

सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में विद्यार्थियों को भाषा व संगीत का ज्ञान

तीर्थाणी
अजमेर 16 मईं 2018।भारतीय सिन्धु सभा की ओर से आगामी 17 जून को राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन जयपुर में किया जायेगा जिसमें संतो महात्माओं के आर्शीवचन के साथ पूज्य पंचायतों के साथ सामाजिक संगठनों को जोडकर आयोजन किया जा रहा है ऐसे विचार प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में आयोजित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में प्रकट किये। सिन्धी युवा संघ, झूलेलाल सिन्धुवाडी पूज्य पंचायत, सिन्धी सुविचर सोनारा पंचायत के साथ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अजमेर शहर की प्रत्येक कॉलोनी से कार्यकर्ता, युवा व महिला प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। बैठक में दौलतराम थदाणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, इच्छापूर्ण झूलेलाल के खेमचन्द नारवाणी, नरेन्द्र सोनी, रमेश गागनाणी, दादा लौंगमल ने विचार प्रकट किये। स्वागत भाषण सुनील लालवाणी व आभार डॉ. अशोक सहजवाणी ने दिया व संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने दिया। कार्यक्रम का शुभारम भारत माता, सिन्ध व ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण से किया गया।
बैठक में हितेश मंगलाणी, नितेश खेमचंदाणी, मनोज झामनाणी, दिनेश गुरबक्षाणी, अनिल चोटराणी, रमेश वलीरामाणी, प्रकाश लालवाणी, रमेश लख्याणी, श्याम लालवाणी, जयप्रकाश बत्रा,मनोज मूरझाणी,दुर्गेश सोनी,मोहन टिलवाणी,रमेश जादवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वामी सर्वानन्द शिविर व धोला भाटा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत सिखाए –
स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर में सुनीता भागचंदाणी,श्रीमति रूकमणी वतवाणी ने गीतों की प्रस्तुति पर प्रशिक्षण करवाया व सुनील लालवाणी, मुकेश शर्मा ने खेलकूद व प्रियंका पंजवाणी व कंचन ने शिक्षण श्री कमलेश शर्मा ने योग करवाया।
पूज्य सिन्धी महापंचायत के सहयोग से धोला भाटा स्थित लीलेश्वर महादेव मन्दिर में द्वितीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर मन्दिर में भजन के साथ सिन्धी अबाणी ब्ोली व रख त मुहिजे लाल से पाणे पूरी कन्दो…. गीतों की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। नन्दकुमार धनवाणी व किशोर वासवाणी, मुरली चंदनाणी, गुलशन मंघाणी,खेमचन्द नारवाणी ने खेलकूद व श्रीमति कोशिल्या कुन्दनाणी ने संगीत का शिक्षण करवाया। चन्द्रदर्शन पूजा प्रदीप साजवाणी, अशोक चिबराणी, प्रकाश मंगनाणी ने करवाई।
(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!