अजमेर शहर में पहली बार आयोजित हो रही श्री अग्रभागवत कथा से पहले आज निकली गयी कलश एवं श्री अग्रसेन भगवन की शोभा यात्रा का अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर तथा सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा मदारगेट पर भव्य स्वागत किया गया। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की संस्था द्वारा शोभायात्रा का फूल, माला एवं आतिशबाजी कर और श्री अग्रसेन महाराज की आरती कर भव्य स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में जय गोयल, राहुल गोयल, यतीश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, के के शर्मा, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल आदि संस्था सदस्य उपस्थित रहे।