पक्षियों के दाना पानी के लिए परिण्डे लगाए

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनाँक 27 मई 2018 रविवार को पक्षियों के दाना पानी के लिए परिण्डे भेंट किये। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल और उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा अजमेर शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के पानी और दाने की व्यवस्था करने का प्रण लिया गया। इसी कड़ी में आज कैसर गंज के व्यापारिओं को परिण्डे भेंट करे गए और विभिन्न दुकानों के बहार लगे खम्बों पर पक्षिओं दाने की व्यवस्था और पानी की व्यवस्था के लिए परिण्डे लगाए।संस्था द्वारा जिन व्यापारिओं के प्रतिष्ठानों के बाहर परिण्डे लगाए उनकी नियमित पानी और दाना डालने की व्यवस्था के लिए भी व्यापारिओं और संस्था सदस्यों को शपथ दिलाई। संस्था द्वारा लगभग 1000 परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा रगया है इसी के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न बगीचों, पेडों, प्रतिष्ठानों के बहार तथा सार्वजनिक स्थानों पर परिण्डे लगाने का कार्य सुचारू रूप से किया जायेगा।
आज परिण्डे भेंट करने में जय गोयल, राहुल गोयल, यतीश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, के के शर्मा, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल आदि संस्था सदस्य उपस्थित रहे।
मनीष गोयल अध्यक्ष 9928086468
जय गोयल कोषाध्यक्ष 9829927573

error: Content is protected !!