फ़िरोज़ खान
बारां 28 मई । परानिया पंचायत के गांव गोरधनपुरा के राशन उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा फरवरी माह का राशन का गेंहू नही दिया गया । और मार्च व अप्रेल का दे दिया । उपभोक्ता राजू पुत्र गोबरीलाल, जगदीश पुत्र अमरलाल, देवकिशन पुत्र श्रवणलाल, जगदीश पुत्र शंकरलाल, राजू पुत्र रामलाल सहरिया ने बताया कि इस गांव में करीब 385 राशन कार्ड उपभोक्ता है । इन सब को फरवरी माह का गेँहू डीलर द्वारा नही दिया जा रहा है । इसी तरह पूर्व में भी जुलाई व अगस्त माह का गेँहू नही दिया गया तो सभी उपभोक्ताओं ने जिला कलक्टर व जिला रसद अधिकारी तथा सांसद कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में भी इस डीलर की शिकायत की गई थी । मगर उसके बाद इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई । उल्टा डीलर के द्वारा धमकी दी गयी कि मेरी शिकायत करने गए थे । अब शिकायत ही करो राशन सामग्री नही मिलेगी । और डीलर ने वही किया जो उसको करना था । आखिरकार डीलर इन उपभोक्ताओं को सामग्री नही दी । और अब फरवरी माह की नही दे रहा है । उंन्होने बताया कि डीलर अपनी हटधर्मिता कर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है । लोगो ने बताया कि हमारी कोई सुनने वाला नही है । उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा दिया गया । इस सम्बंध में जिला रसद अधिकारी हरलाल मीणा से बात की तो बताया कि इस मामले की जांच करवाकर डीलर के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी । जब मार्च व अप्रेल का गेँहू दे दिया तो अब तक फरवरी माह का क्यों नही दिया । यह जांच का विषय है ।