विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रूपरेखा

नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष का किया स्वागत
मेनार|
उदयपुर हिरणमगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत 12 जून 2018 को होने वाले होने वाले ग्रामीण विधानसभा सम्मेलन की तैयारियां एवं रूपरेखा बनाई गई | कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल द्वारा की गई | मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयपुर ग्रामीण श्रीमती सज्जन कटारा , विशिष्ट अतिथि कल्याण सिंह राव ,योगेंद्र भट्ट , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य विवेक कटारा , पूर्व पीसीसी सदस्य इंदिरा राजपुरोहित , भारतीय राष्ट्रीय सद्भावना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेश चौबीसा , बगदी लाल भाणावत , सरोज शक्तावत , ललित चोरडिया , मदन सालवी, नारायण सुहालका , लक्ष्मण सिंह शेखावत , पूर्व पार्षद लोकेश गौड़ , भवभूति भट्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे |भारतीय राष्ट्रीय सद्भावना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेश चौबीसा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल का पूर्व पीसीसी मेंबर ,पूर्व जिला पदाधिकारी एवं पूर्व ब्लाक पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्षो द्वारा मेवाड़ी पाग तथा उपरना एवं मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया | बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 12 जून को होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने के लिए आह्वान किया | मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत हर कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी दी गई |कार्यक्रम का संचालन बसंत कश्यप ने किया , धन्यवाद की रस्म नारायण मेघवाल ने की |

error: Content is protected !!