
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री देवनानी ने आज वार्ड नम्बर 2 में बैरवा बस्ती में 28.45 लाख रूप्ए के पाइपलाइन कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ शहरी बस्तियों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रूपये के कार्य करवाए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना, हैरीटेज सिटी, अमृत एवं प्रसाद आदि योजनाओं सहित अन्य विभागीय योजनाओं के जरिए शहर को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने के लिए करोड़ों रूपये के काम करवाए गए हैं। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नई पाइप लाइनें डाली जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।