रघु शर्मा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया

केकड़ी 26 जुलाई।अजमेर सांसद रघु शर्मा का जन्म दिन आज धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रोगियों
को फल वितरित किये गये गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में रघु शर्मा द्वारा पौधा लगाया गया।पटेल मैदान से वाहन रैली के साथ रघु शर्मा को महेश वाटिका ले जाया गया।वाहन रैली तीन बत्ती चौराहे अजमेरी गेट घंटा घर जूनिया गेट राजीव गांधी चौराहे होते हुए महेश वाटिका पंहुची।रास्ते मे अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित व्यापारियों एवं गण मान्य द्वारा रघु शर्मा का अभिनंदन किया गया।महेश वाटिका में केक काटकर जन्म दिवस समारोह मनाया गया।इस अवसर कार्यकर्ताओ ने31 व51 किलो की फूल मालाएं पहनाए उपहार भेंट किये और सभी ने जन्म दिवस की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर नसीम अख्तर इंसाफ ब्रह्मदेव कुमावत महेंद्र सिंह गूजर नाथूराम सिनोदिया रामनारायण गूजर डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौड़ कार्यकारी अध्यक्ष रतन पंवार एन एस यू आई नगर अध्यक्ष देवराज सिंह राठौड़ विनोद आचार्य राकेश चौधरी छोटूलाल गुजराल नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी हेमंत जैन अजय दाधीच सहित कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!