जन कल्याणकारी योजना शिविर का आयोजन

अजमेर, 30 जुलाई। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगाए जा रहे जन कल्याणकारी योजना लाभार्थी शिविरों के तहत आज वार्ड संख्या 50 एवं 54 में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में सैकड़ों लोगों लाभ प्रदान किया गया।

वार्ड संख्या 54 का शिविर आज माहेश्वरी छात्रावास में आयोजित हुआ। इसमें आधारकार्ड, भामाशाह कार्ड, पेंशन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, उज्जवला योजना एवं साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प द्वारा आयोजन किया गया। शिविर में पार्षद श्री धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन की रसीद द्वारा स्वीकृत जारी की गई।

शिविर में वार्ड के लगभग 500 नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में राजेश शर्मा, छात्रावास के सचिव श्री वल्ल्म माहेश्वरी, रामबाबू शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा सहित श्री महावीर सिंह गुर्जर, अनिल अपूर्वा, विकास माथुर, प्रमोद खण्डेलवाल, विकास गुर्जर, रामावतार शर्मा, अनिल गर्ग, गोपाल मेहरा, अनूप गुप्ता व गोपाल माथुर, अशोक शर्मा, कैलाश जोशी, ताराचंद छीपा, क्षेत्रपाल छीपा, लेनी पैट्रीक, किशर बुआ, अमरीश माथुर, तरूण गोयल, शंकरनाथ, हंसराज माली, राजू गुर्जर, भंवरलाल शर्मा, बलजीत कटिहार, गोपाल शर्मा, सैयद सलीम, अशोक राठी सहित अनके कार्यकार्ता मौजूद रहे। इसी तरह वार्ड 50 के शिविर में श्री बलराम हरलानी, सत्यनारायण शर्मा, श्यामसुन्दर पंवार, रोशन सिंह, गौरी शंकर, एस.एस.भटनागर, मुकेश पारीक, हरीदत्त शर्मा, कैलाश पंवार, योगेन्द्र सिंह, पूनम सांखला एवं राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!