शिया फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक 2 अगस्त को

अजमेर :- ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर की जिला स्तरीय बैठक गुरूवार को दौराई मे आयोजित होगी । जिलाध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन ने बताया कि आगामी 2 अगस्त दोपहर 2 बजे ग्राम दौराई मे बैठक रखी गई है । जिसमें फाउंडेशन कि जिला कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा । हुसैन ने कहा कि फाउंडेशन कि जिला कार्यकारणी मे ऐसे लोगों को शामिल किया जायेगा जो सामाजिक कार्यो मे सक्रियता व समाज के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना रखते हैं ।

error: Content is protected !!