केकड़ी
भारत विकास परिषद केकड़ी द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता केकड़ी उपखंड के 35 विद्यालय में 2560 छात्रों के मध्य परीक्षा करवाई गई परिषद के प्रकल्प प्रभारी राकेश तोषनीवाल ने बताया कि परिषद द्वारा निर्धारित विद्यालयो में समय पर परीक्षा सम्पन्न हुई जिसके परिणाम जल्दी घोषित किए जाएंगे तथा इस चरण में सफल विद्यार्थी अगले चरण की प्रतियोगिता में शामिल होंगे परिषद के सदस्य अनिल दत्त शर्मा भगवांस्वरूप माहेश्वरी सहित कई सदस्यों ने सहयोग किया, सचिव बहादुर सिंह शक्तावत ने आज की परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग के लिए सभी संस्था प्रधान का परिषद की तरफ से आभार व्यक्त किया।