केकड़ी
36 वी राज्य जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में संपन्न हुई प्रयोग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्य विद्यालय केकड़ी की टीम ने लगातार चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाए रखा। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि आंखें कबड्डी के खिलाड़ी भूरालाल वर्मा तथा अध्यक्षता हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजीज मोहम्मद थे इस अवसर पर भूरा लाल वर्मा ने काकी खिलाड़ी को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए वह अपने जीवन में कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए वह जीत से भी अधिक उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह जीत अंतिम जीत नही है अभी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, समारोह के अध्यक्ष अजीज मोहम्मद ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो अनुशाशन में रहता है,प्रतियोगिता में दूसरा स्थान कानपुरा ने व तृतीय स्थान संस्कृति अजमेर ने प्राप्त किया, समारोह में तकनीकी सहायक राकेश यादव निर्णायक मंडल के गुलाबचंद सुधीर सेन सांवरलाल हनुमान महेंद्र चौधरी महावीर साहू हेमराज साहू आदि का श्रेष्ठ सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया समारोह में ईद मोहम्मद नरेंद्र सिंह भाटी महेंद्र पाल सिंह मनीष शर्मा व नीरज जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक बिरदीचंद वैष्णव ने किया/