शुभदा में निशक्त की शक्ति पूजा विशेष बालिकाओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

नवरात्र पर कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में आयोजन, चरण पूजन तिलक और चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान, गरबा, डांडिया से मनाया उत्सव

अजमेर। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के साथ विशेष बच्चों के सम्मान और सामाजिक समावेश का संदेश देने के लिए शुक्रवार को कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में निशक्त की शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इसमें विशेष बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। चरण पखारकर, तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर और चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। आयोजन का भावपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब विशेष बच्चों को पारंपरिक विधि से पूजन के बाद भोजन कराया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व और सम्मान का अनुभव कराया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ यह संदेश भी दिया गया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को दया की नहीं बल्कि सम्मान स्वीकार्यता और समान अवसरों की जरूरत है। ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त पवन मीणा, पूर्व उपसभापति सोमरतन आर्य, निकी जैन, स्मिता अग्रवाल, रीना मान, फ्लॉइग बर्ड सोसाइटी से अंबिका हेडा पकंज लोधा, जया लोधा, कविता अग्रवाल, कृति, वसुंधरा, जय अंबे संस्था के सदस्य, स्नेहलता पारिख, पारुल भाटिया, सुमन भाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष बालिकाओं को आसन पर बैठाकर पारंपरिक विधि से पूजन किया गया। उनके तिलक लगाया गया, पुष्प अर्पित किए गए और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया गया। इसके बाद बच्चों को भोजन कराया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने बच्चों को अपनेपन के साथ भोजन परोसा। शुभदा स्पेशल वर्ल्ड की संस्थापिका साधना सेन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन के नेतृत्व में संस्था विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने के प्रयास करती है। निशक्त की शक्ति पूजा भी इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की गई।

पूजन के बाद गरबा.डांडिया और भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से नवरात्र का उत्सव मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। परिसर में सजे पंडाल और भक्ति के माहौल के बीच बच्चों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने बताया की निशक्त की शक्ति पूजा ने धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक समावेश का संदेश दिया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, खेल, संस्कृति और सार्वजनिक गतिविधियों में समान अवसर मिलें, इसके लिए परिवार, संस्थाओं और समाज की साझा भूमिका जरूरी है। बच्चों की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना ही उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में सार्थक कदम है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन एवं संस्था की सह संस्थापिका साधना सेन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्था परिवार के सुप्रभा, रेखा, रेषम भागचन्दानी, ज्योति, मंनषा, विनीता, दीपक, अदिति, सपना, पिन्टू, अंजली, उर्वषी, आरोही, रेखा, मंजू ने सहयोग किया।

अपूर्व सेन

(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

9460789744

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!