जरूरत मंद छात्रों को लायंस क्लब ने वितरित की गणवेश

केकड़ी
लायंस क्लब केकड़ी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णा नगर केकड़ी में 10 जरूरतमंद छात्रों को गणवेश वितरण की गई और निदेशक लायन एस एन न्याति एवं अध्यक्ष लायन सतीश मालू ने कहा कि मानव की सेवा करना सभी का कर्तव्य है, मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। सचिव लायन मनोज कुमावत ने बताया कि गणवेश वितरण समारोह में समाजसेवी राजेंद्र सैनी, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, लायन सोमेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापिका शीतल मीणा, अध्यापिका कृष्णा लखेरा, अनीता समदानी, रीना गौतम, शुभकरण मीणा सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे

error: Content is protected !!