केकड़ी केकडी पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में खुले में शौच मुक्त ओलंपिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी शंकर लाल सैनी ने बताया कि कबड्डी में पुरुष वर्ग में 14 पंचायतों ने भाग लिया वह महिला वर्ग में 6 पंचायत ने भाग लिया वाद-विवाद में पुरुष में 8 पंचायतों ने महिला वर्ग में 3 पंचायतों ने भाग लिया महिला वर्ग में कबड्डी में सरसडी पंचायत की टीम विजेता रही व मान खंड की टीम उपविजेता रही।