बंदी भाइयों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने मनाया रक्षाबंधन

बिजयनगर रोड़ स्थित उपकारागृह में रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ ब्यावर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की महिला बहिनों ने बंदी भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे पुनः किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने का वचन लिया। जेलर भोजासिंह व हेड कॉन्सटेबल राज फुलवारी के निर्देशन में होने वाले इस कार्यक्रम में बंदी भाइयों से उनके जीवन को और करीब से भी जानने की कोशिश की गई।
रविवार को मनाये गये रक्षाबंधन पर्व पर उपकारागृह में कई भाई ऐसे भी थे जिनके बहिने नहीं हैं ऐसे में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की महिला सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके इस दिन और भी भावनात्मक व यादगार बना दिया। कैद भाईयों ने भी परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आश्वसान दिया कि जीवन में वे कभी किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। अंत में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने भोजासिंह व राज फुलवारी का धन्यवाद दिया व आभार जताया।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से ब्यावर प्रशिक्षिका ऋतु अग्रवाल, खुशाल खत्री, नरेन्द्र आनन्दानी, हेमन्त कुन्दनानी, जसपालसिंह, ईशान कुमावत, नौरत सोलंकी, नमिता जालान, दिशा खत्री, राजैन्द्र कौर, डिम्पल, चारू, पलक, शौर्य, आर्य आदि सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन निखिल जैन ने किया।

error: Content is protected !!