ब्यावर, उपकारागृह ब्यावर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। दूर दराज़ से अपने बंदी भाइयो को रक्षासूत्र बाँधने आई बहनो के चेहरों पर चमक तो थी लेकिन वो फीकी नज़र आ रही थी। भाई बहन एक दूसरे को देखते ही मिलन की ख़ुशी में मुस्कुरा तो रहे थे लेकिन दिल में छुपे दर्द रुक नहीं पाए और आँखों में आंसू भी छलकने लगे। इस मोके पर विधिक सेवा प्राधिकरण की और से पैरालीगल वोलेंटियर संजय सिंह गहलोत ने बंदी भाइयो को अपनी बहनो को समर्पित करते हुए 1 एक हज़ारो में मेरी बहना,,,,,,,, और 2 मै नहीं देख सकता तुझे रोते हुए गीत सुनाये और दिलासा देते हुए कहा की यहां से ही प्रेरणा लेकर निकले की आने वाले समय में ऐसा कोई कार्य नहीं हो जिससे उन्हें घर की बजाय कारागृह में त्यौहार मनाना पड़े। रक्षासूत्र बांधती बहनो ने भी ईश्वर से प्रार्थना की कि आगामी त्यौहार हम सभी अपने अपने घर ही मनाये। इस मोके पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार विष्णु धीमान और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेलर भोजा सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रकाश भाट ने भी ने भी बंदियों के हितार्थ अपने विचार रखे।
उपकारागृह में चल रहे रक्षाबंधन के कार्यक्रम में हेड राजकुमार फुलवारी,प्रहरी रमेश कुमार और मुकेश आदि पूरी मुस्तैदी से बारी बारी से बाहर इंतज़ार में खड़ी बहनो को बुलाकर अपने अपने भाइयो से रक्षासूत्र बंधवाने को कह रहे थे।
संजयसिंह गहलोत
पैरालीगल वॉलिटिंयर
तालुका ब्यावर