आज राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शब्बीर खान के नेतृत्व में टाटा पावर हाउस पर अधिकारियों से मुलाक़ात कर अजमेर शहर के विधुत बिलों में तीन गुना अवस्था में विरोध प्रकट किया।
टाटा पावर द्वारा विधुत बिलों से शहर के मदयम वर्ग के घरों का बजट पुरा तहस नहस कर दिया अजमेर की जनता बुरी तरह से टाटा पावर के बिलों से परेशान हो चुकी है।
युवा कांग्रेस की मांग हे कि यदि टाटा पावर द्वारा 7 दिनों में विधुत बिलों की व्यवस्था सुधार ले वरना युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टाटा पावर के कार्यालय पर ताला लगाया जायेगा इसके बाद भी अजमेर की जनता की सुनवाई नहीं होती है तो फिर CM की यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस काले झंडे दिखाकर एवं शहर के हर मकान पर काले झंडे लगाकर टाटा पावर के बिलों का विरोध किया जायेगा।
इस दौरान शहर अध्यक्ष सैयद क़ुतुब चिश्ती, मनीष चौरासिया, मो०आज़ाद, बाबू भाई, शेख बादशाह, रज़्ज़ाक भाटी, अकबर हुसैन, पवन ओढ़, मोहसिन, अविनाश चरनाल, विकास, सुरेंद्र तम्बोली, जितेन्द्र खत्री, माजिद आदि शामिल थे।