
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मे गंदे पानी के निकास की समस्या का समाधान करने हेतु स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में करोडो रूपये की लागत के नालो के नवीनीकरण कार्य स्वीकृत कराये गये है।
इस चरण में पन्द्रह करोड चौपन लाख इक्यासी हजार के कार्य करवाये जायेगें। गढी मालियान का नाला 704.45 लाख, अंधेरी पुलिया का नाला 74.34 लाख, बालाजी मंदिर रामगंज का नाला 118.88 लाख, मयूर स्कूल के सामने वाला नाला 55.35 लाख, अक्ष्य पात्र एवं जिनदत्त सूरी वाला नाला 159.00 लाख, न्यू गोविन्द नगर का नाला, 75.73 लाख, के0डी0ए0वी0 स्कूल का नाला 25.28 लाख, पंजाबी नगरी मेरी कॉन्वेन्ट स्कूल का नाला 54.22 लाख, बालुपुरा रोड का नाला 10.90 लाख, विज्ञान नगर नारीशाला शक्ति नगर का नाला 95.74 लाख, श्रीनगर रोड के दोनो तरफ का नाला 28.13 लाख, कैरिज कारखाने वाला नाला 15.28 लाख, मनुहार गार्डन का नाला 27.63 लाख व बंशी रोलिंग मिल का नाला 109.37 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य करवाया जाएगा।