gursahaniजयपुर, 27 अगस्त (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी की नवगठित सामान्य सभा की बैठक 27 अगस्त, 2018 को अकादमी अध्यक्ष श्री हरीश राजानी की अध्यक्षता में झालाना संस्थानिक क्षेत्र जयपुर स्थित अकादमी कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में अकादमी विधान की धारा 6(प) के अन्तर्गत जयपुर के श्री रमेश गुरसहानी को सर्वसम्मति से अकादमी उपाध्यक्ष एवं विधान की धारा 7(प) के अन्तर्गत कोटा के सतीश गोपालानी को अकादमी कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। gopalaniइसी प्रकार अकादमी विधान की धारा 10(अप) के अन्तर्गत 9 सदस्यों का सहवरण किया गया। सहवरित सदस्यों में अजमेर के सर्वश्री रमेश चेलानी, जयकिशन पारवानी, भरत गोकलानी, जोधपुर के अशोक मूलचंदानी, जयपुर के किशोर मोतियानी, चित्तौड़गढ़ के लक्ष्मण बूलचंदानी, निम्बाहेड़ा के किशोर चिमनानी, बालोतरा के वासुदेव बसरानी एवं कोटा की श्रीमती भगवन्ती खूबचंदानी का अकादमी की सामान्य सभा में मनोनयन किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि बैठक में सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक के अन्त में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।