जयपुर // मिस्टर वर्मा इवेंट एंड एंटरटेनमेंट की ओर से नवंबर में होने जा रहे हैं मिस्टर एंव मिस पिंक सिटी का दूसरा ऑडिशन रूट्स पब्लिक स्कूल, हटवाड़ा रोड पर करीब 100 से150 लड़के लड़कियों ने ऑडिशन दिया । ऑडिशन लेने आई जज मिसेज इंडिया राजस्थान 2017 भावना विश्नोई ने बताया ऑडिशन में इतने प्रतिभागियों में से कुछ को चुनना बड़ा मुश्किल हो रहा था क्योंकि सभी प्रतिभागी अपने अपने टैलेंट माहिर थे । उन्होंने बताया इस दौर में जबकि हर तरफ होड़ लगी हुई है उसमें गौरव वर्मा ने एक बेहतरीन पहल और प्लेटफार्म तैयार किया है जिसमें टैलेंटेड प्रतिभागियों को भविष्य में बहुत से चांस मिलेंगे मिस्टर वर्मा इवेंट एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर गौरव वर्मा ने बताया कि मिस्टर और मिस पिंक सिटी का दूसरा सेशन 18 नवंबर को होने जा रहा है इससे पहले पहला प्रोग्राम जबरदस्त कामयाब रहा था । दूसरे सेक्शन के ऑडिशन में अभी और ऑडिशन बाकी हैं व जल्द ही करवाए जाएंगे इस प्लेटफार्म के जरिए प्रतिभागियों को भविष्य में आगे बढ़ने के पूरे पूरे चांस दिलवाया जाएंगा