4 किलोमीटर कीचड़ में चलकर पहुंचते है बच्चे

फ़िरोज़ खान
बारां 6 सितंबर । शाहाबाद ब्लॉक के गणेशपुरा पंचायत के गांव कमलखेड़ा (लालखांकरी) के करीब 15-16 बच्चे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेराई में 4 किलोमीटर कीचड़ में पैदल चलकर जाते है । इस कारण बच्चो को कीचड़ की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । कई बार तो बच्चों की ड्रेस भी कीचड़ में खराब हो जाती है । छोटे छोटे बच्चे सड़क के अभाव में परेशानी का सामना कर रहे है । गांवो में सड़के नही होने के कारण व पंचायत की अनदेखी के चलते को कीचड़ में होकर ही आना जाना पड़ता है । इस मार्ग पर न ग्रेवल है और ना ही सड़क है । इस कारण आने जाने में बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । ग्रामवासियों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी आजतक इस मार्ग पर सड़क निर्माण नही हुआ है । इस कारण बारिश के मौसम में लोगो को स्कूल के बच्चो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यही इस रास्ते मे बीच मे बरसाती नाला भी पड़ता है । उसमें भी पानी भरा हुआ रहता है । इस कारण परिवार के लोगो का भय बना रहता है ।

error: Content is protected !!